दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के पुलिस लाईन स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति “संवेदनशीलता” विषय पर दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा और पुलिस अधीक्षक अजाक ए. व्ही. सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दो दिवसीय सेमीनार में नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं रायसेन जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा एवं पुलिस अधीक्षक अजाक ए. व्ही. सिंह द्वारा संबोधित किया गया एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के प्रति पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को किस तरह संवेदनशीलता बरतते हुए कार्य करना है उसके संबंध में विस्तृत से बताया गया ।

