दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सिक्योरिटी पेपर मिल गेट नंबर 2 के पास मंगलवार को एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पैदल जा रहीं एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया । उन्हें तुरंत संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि हाथ में फैक्चर है और अब पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार एसपीएम गेट नंबर 2 के पास मीराबाई ग्राम बरंडुआ निवासी हाल निवास आशीर्वाद कॉलोनी पैदल कथा सुनने जा रही थीं । इसी दौरान एमपी 04 ईबी 0422 के कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनके हाथ में फैक्चर हो गया और कार पुलिया से टकरा गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । अब पुलिस ने धारा 281 125 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

