पोस्टमार्टम में गला दबाकर मौत का हुआ था खुलासा
सात आरोपी गिरफ्तार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ थाना बनखेड़ी के ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे की ओर बहने वाली ओल नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव 6-7 दिवस पुराना होकर पूरी तरह से डी-कम्पोस हो गया था। जिसकी पंचायतनामा कार्यवाही उपरांत उक्त शव को पोस्ट मार्टम हेतु शासकीय अस्पताल बनखेड़ी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में थाना बनखेड़ी की टीम गठित कर अज्ञात शव की शिनाख्तगी एवं मृत्यु की जांच हेतु लगाया गया। 28 दिसंबर को पुलिस थाना सांईखेड़ा जिला नरसिंह पुर में सेवक उर्फ शिब्बु उर्फ शिवा की गुमशुदा की रिपोर्ट ग्राम निमवार से होने गुम होने संबंधी दर्ज होना पाया गया। मृतक के भाई श्यामू ग्राम जुन्हेटा द्वारा शव की पहचान अपने भाई सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बु कहार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जुन्हेटा के रुप में की गई। पोस्ट मार्टम कर्ता डाक्टर द्वारा पोस्ट मार्टम में सेवक की मृत्यु गला घोटकर किया जाना बताया। चश्मदीद साक्षीगण के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपीगण प्रीतम कहार , अभिषेक मेहरा , लक्ष्मण प्रसाद , दुर्गेश यादव, , ऋषि मेहरा, , सुनील मेहरा , राकेश बेरागी , शंकर उर्फ शंकर लाल कहार , सरिता कहार, सरोज यादव के द्वारा किया जाना पाया गया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
हत्या का कारण प्रेम संबंध
आरोपी प्रीतम कहार आरोपी शंकर कहार एवं सरिता कहार का दामाद है। जिसकी पत्नी के प्रेम संबंध मृतक से थे जिससे वह बार बार उसके साथ भाग जाती थी। 25 दिसंबर को भी प्रीतम कहार की पत्नी मृतक सेवक के साथ भाग गई थी। जिसकी तलाश हेतु उक्त आरोपीगण अपने साथ काम करने वाले अन्य 7 आरोपीगण को लेकर ग्राम निमवार थाना साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर गये थे। जहां पर प्रीतम कहार की पत्नी उसे मृतक सेवक के साथ मिल गई। सभी आरोपीगण द्वारा ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे की ओर बहने वाली ओल नदी के पास सेवक गला दबाकर हत्या कर उसे ओल नदी में फेंक दी थी। बोलेरो जीप क्रमांक MP06BA0898 कीमती 5 लाख रुपये
2 से 7 मोबाईल एक लाख रुपये जप्त किए गए। सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन ठाकुर, उनि परसराम मालवीय, सउनि अरविंद सिंह राजपूत, प्र.आर. दिलीप चौरे, प्र.आर. संभाजी राव, आर. लोकेश मालवीय, आर, अभिषेक सोनी, आर, आकाश रघुवंशी, आर. अभिषेक पटेल, म.आर. निधी तेनगुरिया, म. आर. वंदना उइके, आर. विकास मेहरा, म. आर. संयोगिता, आर. राहुल, आर. सुनील आर. राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

