कलेक्टर सोनिया मीणा ने जारी किया आदेश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शीत ऋतु में तापमान में अत्यधिक गिरावट होने से शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सोनिया मीणा ने जिला नर्मदापुरम अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सी.बी.एस.ई.,केन्द्रीय बोर्ड, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक विद्यार्थियों के लिए 6 और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। परीक्षायें एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित रहेंगी।

