दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत एक युवक के साथ मकान का लोन देने के बहाने 2 लाख 37 हजार 474 रुपए फर्जी तरीके से फोन पे से ट्रांजेक्शन कर लिए। इसको लेकर मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार मनोज कुमार सिलारी कॉलोनी माखन नगर निवासी ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी राहुल और परमवीर ने उनसे फर्जी तरीके से मकान का लोन देने के बहाने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराए गए । इसको लेकर पुलिस ने धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटा दो और तीन जनवरी की है । अब पुलिस जांच कर रही है।
