हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम ठेनी शुगर मिल के पीछे मनवाड़ा रोड पर ओल नदी में एक छह दिन से लापता युवक का शव बरामद किया गया । पुलिस अब जांच में जुटी है। बताया जाता है कि 28 दिसंबर से युवक लापता था और उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। अब उसका शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला दबाने से मृत्यु की पुष्टि की गई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक सेवक जो जुनहेटा का रहने वाला था और वह कई दिनों से लापता था । पुलिस तलाश कर रही थी। युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक सेवक मजदूरी करता था और अचानक वह गायब हो गया था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
