दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग की अपहरण एवं हत्या की सनसनीखेज घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। 29 दिसंबर फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को कोई ज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीमें गठित की गईं। साक्ष्यों के आधार पर संदेही आकाश पिता जय किशोर सोलंकी, निवासी कीरतपुर, थाना पथरौटा को अभिरक्षा में लेकर अपहृता के संबंध में पूछताछ की गई। प्रारंभ में अपहृता के साथ नर्मदा ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने की कहानी बताई गई, किंतु पुनः पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बार-बार अलग-अलग मनगढ़ंत कहानियाँ सुनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि अपहृता के साथ कोई गंभीर घटना घटित हुई है। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम द्वारा एसडीईआरएफ के सहयोग से नर्मदा नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश की गई।
ग्राम रंढाल के पास अपहृता का शव बरामद किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 103 भारतीय न्याय संहिता एवं 5/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी आकाश सोलंकी उम्र 18 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपहृता से एकतरफा प्रेम करता था। अपहृता उससे बात नहीं कर रही थी, जिससे उसके मन में रोष उत्पन्न हो गया। इसी कारण उसने अपहृता को अंतिम बार मिलने के बहाने बुलाया और अपनी बातों में बहला-फुसलाकर रात्रि में नर्मदा ब्रिज के नीचे ले गया, जहां आरोपी द्वारा अपहृता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नर्मदा नदी में बहा दिया।
निरीक्षक कंचन सिंह थाना प्रभारी, थाना कोतवाली, उप निरीक्षक संजीव पावर थाना प्रभारी पथरौटा , उप निरीक्षक विशाल नागवे उप निरीक्षक अनुज बघेल, सउनि संजय रघुवंशी, सउनि सविता गंजाम, आरक्षक 920 गजेन्द्र डडोरे, आरक्षक अजमेश चंद्रोल, आशीष राजपूत, रवि कुशवाह, वैभव, हरीश
पंकेश, महिला आरक्षक अंजू उईके शामिल है

