दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस द्वारा नए साल के आगमन से पूर्व ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाले चालकों के विरुद्ध अभियान जारी कर दिया है ।इस अभियान में पूरे जिले भर में चेकिंग के दौरान 24 चालक नशे में पाए गए जिनके वाहन जप्त किए गए हैं और न्यायालय में इनके विरुद्ध चालान पेश करने की तैयारी की जा रही है । इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 65 वाहनों का चालान किया जा कर जुर्माना 20900 रुपए वसूल किया गया है । पुलिस ने जनसेवा व सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने के उद्देश्य को साकार करने के प्रयास में नववर्ष के अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा, दुर्घटना-रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नववर्ष 2026 में नर्मदापुरम पुलिस की शून्य घटना- शून्य दुर्घटना के अनुसार सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सलाह दी गई है कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगा कर रखें। गाड़ी चलाते वक्त फ़ोन का इस्तेमाल न करें। गाड़ी की हेडलाइट व फॉग लैंप जला कर रखें। गाड़ी की स्पीड नियंत्रित और कम से कम रखें। ठंड और कोहरे में बायीं तरफ़ सड़क की सफ़ेद पट्टी के साथ-साथ लेन में चलें। दाएँ-बाएँ मुड़ने से कुछ समय पहले इंडिकेटर दें। अपने से आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बना कर चलें। अपने वाहनों के पीछे रैटरो रिफ्लैक्टिव टेप अवश्य लगवाएं
धुंध में सड़क किनारे व सड़क पर गाड़ी पार्क न करें, अगर किसी कारणवश गाड़ी पार्क करनी पड़े तो उसके चारों इंडिकेटर जला कर रखें। नववर्ष मनाएँ, पर कानून और मर्यादा के साथ आनंद लें, पर लापरवाही नहीं बरतें और अपने एवं अन्य की सुरक्षा का ध्यान रखें
किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता हेतु पुलिस कंट्रोल रूम नंबर +91 7049101031 अथवा 112 पर डायल करें ।

