तीन दोस्तों ने मिलकर युवक को मारा
पुलिस कर रही पूछताछ पारिवारिक विवाद या प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत एक युवक की रविवार रात को मारपीट कर हत्या कर दी। युवक बाहर नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही माखन नगर आया था। माखन नगर में उसका तीन लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर उन्होंने उसे बाइक पर बिठाया और मारपीट की और गुजर वाड़ा के पास एक सूखे कुएं में हत्या कर फेंक दिया। माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद या प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पूछताछ की जा रही है । बताया जाता है कि सागर और पारस दोनों भाई हैं और एक अन्य व्यक्ति भी इनके साथ था। इनकी संजय से लड़ाई झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि इन्होंने संजय के साथ मारपीट की और फिर बाइक पर बिठाकर ले गए और माखन नगर के पास ग्राम गुजरवाड़े के समीप एक सूखे कुएं में शव फेंक दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृतक संजय को बाहर निकाला और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए माखन नगर भेजा । उसके शरीर पर मारपीट के निशान बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि संजय, सागर, पारस और कुलदीप का दोस्त था। सागर और पारस दोनों भाई हैं। अभी हत्या का कोई खुलासा नहीं हुआ है मामले की जांच की जा रही है।
इनका कहना है
एक युवक की हत्या कर कुएं में फेंक दिया गया था। इसको लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है मामला परिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग का हो सकता है लेकिन अभी खुलासा नहीं हुआ है । जांच चल रही है पूछताछ की जा रही है ,जल्दी आगे कार्रवाई की जाएगी
अनूप कुमार उइके
थाना प्रभारी माखन नगर

