
इटारसी / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सेन के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए इटारसी शहर के अनेक वरिष्ठ नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे एवं सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उनके निवास स्थान पर पहुंचने वाले कांग्रेस जनों में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, शेख रमजान, पूर्व पार्षद लखन राठौर, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार, हरीश मालवीय, सुशील बस्तरवार, चंद्रकांत बहारे, प्रहलाद आठनेरे, संतोष बामने, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

