
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने अवैध शराब निर्माण, विक्रय परिवहन संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 310 पाव देशी मदिरा प्लेन सहित एक दुपहिया वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि नर्मदापुरम “अ” वृत प्रभारी हेमन्त चोकसे द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर इटारसी बायपास रोड पर कार्यवाही करते हुए 310 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं तथा अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 01 दोपहिया वाहन जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत आरोपी आकाश जाटव पिता मनोहर लाल जाटव निवासी नर्मदापुरम के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस प्रकार कुल जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य रुपये 93,250/- है। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा एवं आरक्षक धर्मेन्द्र बारंगे का योगदान रहा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध सूचनांए संकलित कर आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

