
नर्मदापुरम / इटारसी / मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम में 27 दिसंबर से आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले से सोमेश मिश्रा, पीयूष, आयुष, मस्कर, कपिल जाट का चयन हुआ है। जबकि महिला वर्ग में पूनम मंसूरिया अंजलि गोहीया, पूनम केवट, खुशी मंसूरिया, कविता शर्मा, इशाना खान तवा नगर, अनुकृति तनु शर्मा, जानकी मांझी नर्मदापुरम का चयन हुआ है। जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष भगवती चौरे, सचिव आशुतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष एवम् जल संसाधन विभाग स्पोर्ट क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान, कोच बख्तावर खान, अरुण मलैया, पंकज मलैया, पीटीआई हेमंत पटेल, राहुल मालवीय, प्रफुल्ल पटेल, राजेंद्र पालीवाल, योगेश दर्शिम्भ, हफिज खान, राजेश रघुवंशी, पिंटू तवर, नंदू यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर टीम में चयन होने के लिए कामना की।

