

इटारसी / शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में सिवनी मालवा केसला एवं इटारसी शहर के कांग्रेस जनों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू का बैतूल प्रवास के दौरान पथरोटा में स्थित गुरुकुल रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं पार्टी को मजबूत बनाने हेतु चर्चा की गई। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

