हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं वे समाज में बराबर की हिस्सेदार हैं
महिलाओं का योगदान समाज को बेहतर और शांतिपूर्ण बनाता है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ ने किया मातृशक्ति का सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
हर रोज महिला दिवस के रूप में मनाया जाए। हर रोज महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले, प्रोत्साहन मिले सम्मान मिले और समर्थन और सुरक्षित वातावरण मिले। आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में चाहे वह पुलिस हो ,राजनीति हो, शिक्षा हो स्वास्थ हो प्रशासनिक हो सभी में अपने कौशल दिखा रहीं हैं । महिला और पुरुष शारीरिक रूप से भले ही अलग हो लेकिन वह अपने गुण और क्वालिटी में समाज में बराबर है। यह बात शनिवार को नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में जिले की कलेक्टर सोनिया मीणा ने कही । उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए , समाज तभी परिपूर्ण होता है जब महिला को सम्मान दिया जाए। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित और खुशहाल समाज बनाता है । महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में है। समाज में महिलाओं का योगदान समाज को बेहतर और शांतिपूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार संघ से जो सम्मान मिला है उसका हम धन्यवाद करते हैं । हम पद में छोटे-बड़े हो सकते हैं , लेकिन महिला होने के नाते हमें जो सम्मान मिला है इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिला एक चुनौती पूर्ण कार्य कर रहीं हैं और मेहनत से कार्य कर रहीं हैं । पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीणा, डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, तहसीलदार सृष्टि डेहरिया, जनसंपर्क अधिकारी रश्मि देशमुख, प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया , कंचन कुंभारे, पत्रकार हेमा लोवंसी , नेहा थापक, हिना खान , मूलचंदानी मेडम अन्य मातृशक्तियों का स्वागत सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया । इस मौके पर संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और मातृशक्ति मौजूद थीं।

