

इटारसी / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने जिस तरह की अभद्र और सड़क छाप भाषा का उपयोग किया है बहुत ही निंदनीय है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जो पूर्व में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं आपकी भाषा आपका डर बता रही है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा आपके शासन में अराजकता के खिलाफ बोलना, आपके कुशासन का प्रतिकार करना और आपके अत्याचारों से पीड़ित निरीह नागरिकों,किसानों,युवाओं और लाड़ली बहनों के लिए संघर्ष करना कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का दायित्व है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान में कहा कि
कांग्रेस की शक्ति का जो डर आपके भाषणों में दिख रहा है और जिस हल्केपन पर आप उतर आए हैं,
यह सब जनता देख रही है। आप भी देखियेगा, मध्यप्रदेश में आपकी अराजकता का अंत शीघ्र ही प्रदेश की जनता के द्वारा ही होगा।

