दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपियों एवं 5 मोटर साईकिल बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की है ।फरियादी दीपक पासी निवासी बांद्राभान ने रिपोर्ट किया कि वह डंगरबाड़ी खेत देखने गया था उसकी मोटर साईकिल क्रमांक MP37MX5435 को तवा नदी मंगरिया पुल के पास खड़ी करके डंगरबाड़ी खेत में चला गया था, वापस आने पर उसकी मोटर साईकिल नहीं दिखी । मुखबिर सूचना तंत्र से ज्ञात हुआ कि चोरी गया मोटर साईकिल के संदेही पुनेश मेहरा एवं संदीप बाबरिया दोनों चक्कर रोड मंदिर के पीछे किसी व्यक्तियों से बात कर रहे है, जिन्हें अभिरक्षा में लिया जाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम पुनेश मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी पीलीखंती नर्मदापुरम, एवं संदीप पिता पन्नालाल बावरिया उम्र 32 वर्ष निवासी मालाखेड़ी नर्मदापुरम का होना बताया। दोनों ने 5 मोटर साईकिल अलग – अलग जगह मंडीदीप, 11 मील होटल के सामने भोपाल, नगर पालिका बुदनी, ग्राम गनेरा, तवा नदी बांद्राभान से चोरी करना एवं चोरी किये वाहनों को बेचने की फिराक में बड़ी पहाड़िया झाड़ियों में अलग अलग जगह पर छिपा कर रखे है | हीरो HF डीलक्स क्रमांक MP37MX5435 चेचीस क्रमांक MBLHAC048M9F50099 इंजन नंबर HA11ERM9E07734, बजाज पल्सर क्रमांक MP05ZC0280 चेचीस क्रमांक MD2B54DX2PCA05621 इंजन नंबर PDXCPA57600 , हीरो पेशन प्रो क्रमांक MP04QB3130 चेचीस क्रमांक MBLHA10BSFHL65559 इंजन नंबर HA10EVFHL05644 , स्पेलेंडर प्लस क्रमांक MP05ZV4460 चेचीस क्रमांक MBLHAW175N4M09688 इंजन नंबर HA11EAN4M09965 , हीरो HF डीलक्स क्रमांक MP05MT7711 चेचीस क्रमांक MBLHA7159J4D15170 इंजन नंबर HA11EMJ4D14961 है । जिनकी कुल कीमती 3 लाख रूपये है । सराहनीय मुख्य भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि रामराव उइके, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेन्द्र राजपूत, सुनील साहू, लोकेश जाट, ललित पटेल, भूपेंद्र वर्मा, चालक राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

