


नर्मदापुरम / जिला नर्मदापुरम् में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा दिनांक 27.11.26 को थाना पिपरिया, चौकी सांडिया, सांडिया घाट, थाना बनखेड़ी, चौकी उमरधा का आकास्मिक निरीक्षण किया गया।
आकास्मिक निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाने/चौकी के भवन व परिसर की साफ- सफाई, रंग रोगन, थाना सामग्री के रखरखाव, अभिलेखों के संधारण को देखा गया, उपस्थित स्टाफ को नवीन कानूनों के विस्तृत ज्ञान रखने, पुलिस कर्मियों को फिटनेस एवं टर्न आऊट के साथ उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। पिपरिया तथा बनखेड़ी में जन-सहयोग से लगाये गये CCTV कैमरों की उपयोगिता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पिपरिया तथा स्टेशन रोड़ पिपरिया स्थित पुलिस कर्मियों के आवासीय परिसरों का भ्रमण कर वहाँ निवासरत पुलिस कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा परिसर में सुविधाओं के उन्नयन के साथ नवीन आवासीय परिसर के निर्माण के प्रयास हेतु कार्यवाही आरंभ करने एवं थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया के भवन निर्माण हेतु उचित भूमि का तुरंत निर्धारण कराने संबंधी प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आकास्मिक भ्रमण के दौरान चारों स्थानों पर उपस्थित पत्रकारों एवं नागरिकों से चर्चा कर स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भली भांति समझा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् द्वारा एसडीओपी पिपरिया, थाना प्रभारी पिपरिया, थाना प्रभारी बनखेड़ी, चौकी प्रभारी सांडिया, चौकी प्रभारी उमरधा एवं अधीनस्थ स्टाफ को संबोधित व निर्देशित करते हुए प्राथमिकता के तौर पर निम्नलिखित निर्देश दिये गये।
01. अवैध मादक पदार्थों/ कच्ची तथा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार एवं सख्त कार्यवाही करें।
02. निगरानी बदमाशों, सूचिबद्ध गुण्डों तथा अन्य आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही तथा न्यायालय में अभियोजन के दौरान भी सख्त मॉनीटिरिंग कर अपराधी को सजा दिलाने के सार्थक प्रयास करें।
03. यातायात व्यवस्था उच्च कोटि की हो, यातायात व्यवस्था की सफलता का आकलन मोटर व्हीकल एक्ट के चालानों की संख्या से नहीं बल्कि आमजनता को सड़क पर होने वाली सुरक्षा एवं सुविधा से किया जावेगा। चालानी कार्यवाही उन वाहन चालकों के खिलाफ की जावे जो शराब पीकर वाहन चलाते है, खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हैं, ओवर लोडिंग करते हैं, यातायात को बाधित करने वाले स्थान पर वाहन पार्क करते हैं आदि।
04. वर्ष का अंतिम माह शुरु होने को है, लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण सुनिश्चित करें।

