
नर्मदापुरम / वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने तथा आम नागरिकों को असुविधा पहुंचाने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई थी।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पांच बुलेट वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। इनमें से चार प्रकरणों में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय द्वारा सुनवाई उपरांत संबंधित वाहन चालकों/स्वामियों पर कुल 34,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। पांचवें वाहन का प्रकरण न्यायालय में लंबित है।
न्यायालय द्वारा निराकृत चार प्रकरणों का विवरण निम्नानुसार है——
1. वाहन क्रमांक MP05-ZA-3987…
– सूरज सैनी, पिता गोपाल सैनी, उम्र 24 वर्ष।
– किरण सैनी, पिता गोविंद सैनी, उम्र 28 वर्ष।
– निवासी सांगाखेड़ा कला, थाना माखन नगर, जिला नर्मदापुरम।
– न्यायालय द्वारा जुर्माना: 11,100 रुपये।
2. वाहन क्रमांक MP05-ZD-6933…
– मनीष पटेल, पिता कमलेश पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी नारायण नगर, नर्मदापुरम।
– राजेश चौधरी, पिता बालाराम चौधरी, निवासी ग्राम चौरहट, थाना सेमरी हरचंद, जिला नर्मदापुरम।
– न्यायालय द्वारा जुर्माना: 11,200 रुपये।
3. वाहन क्रमांक MP05-ZL-2677….
– सुमित बड़गुर्जर, पिता सुनील, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामलीला मैदान के पास, नर्मदापुरम।
– न्यायालय द्वारा जुर्माना: 6,100 रुपये।
4. वाहन क्रमांक MP05-MY-8770…
– विशाल चौरे, पिता घनश्याम चौरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी जासलपुर, थाना देहात, नर्मदापुरम।
– न्यायालय द्वारा जुर्माना: 6,200 रुपये।
5. वाहन क्रमांक MP05-ZC-8301…
– आयुष गौर, पिता बेनीप्रसाद गौर, उम्र 24 वर्ष।
– संतोष चौरे, पिता राजाराम चौरे, उम्र 48 वर्ष।
– निवासीगण नर्मदापुरम।
प्रकरण लंबित है….
4 प्रकरणों में कुल न्यायालयीन जुर्माना: 34,600 रुपये….
CJM न्यायालय द्वारा चारों निराकृत प्रकरणों में अवैधानिक मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त रखने तथा संबंधित बुलेट वाहनों को छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित वाहन चालक पुनः उसी अवैधानिक साइलेंसर का उपयोग न कर सकें।
नर्मदापुरम यातायात पुलिस की अपील…..
नर्मदापुरम यातायात पुलिस आम नागरिकों एवं विशेषकर बुलेट वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही साइलेंसर का उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों एवं आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है।
वाहनों में अवैधानिक परिवर्तन कर अनावश्यक शोर उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

