
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशाीष वशिष्ठ के मागदर्शन एवं किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के पालन में 25 नवम्बर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, नर्मदापुरम में ‘शौर्या दीदी’ हेतु एक दिवसीय विशेष क्षमतावर्धन/प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आशीष सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम, अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी नर्मदापुरम, आशु पटेल बाल संरक्षण अधिकारी नर्मदापुरम, थाने के ऊर्जा डेस्क अधिकारी/सब-इंस्पेक्टर, प्रत्येक परियोजना से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शौर्या दल के सदस्य तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पोक्सो एक्ट (POCSO) से प्रभावित पीड़ित बच्चों को संवेदनशीलता के साथ मित्र, पथ प्रदर्शक एवं सहयोगी के रूप में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन उद्घाटन सत्र से हुई, जिसमें संचालनालय महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक डॉ. अमिताभ अवस्थी ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर न्यायाधिपति एवं अध्यक्ष, किशोर समिति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक का विशेष मुख्य उद्बोधन प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान यूनिवर्सिटी (NFSU), गुजरात की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री शुभम ठुकराल ने आनलाइन सत्र के माध्यम से संकट के समय बच्चों से संवाद करने के कौशल और मनो-सामाजिक प्राथमिक उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। यूनिसेफ (मध्यप्रदेश) के बाल संरक्षण अधिकारी श्री गोविंद बेनीवाल ने हिंसा से प्रभावित बालकों के लिए पोक्सो एक्ट के अंतर्गत उपलब्ध सहायक सेवाओं पर प्रकाश डाला। संचालनालय महिला एवं बाल विकास की सहायक संचालक डॉ. ऋजुता चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले पीड़ित बच्चों के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों (Do’s & Don’ts) के बारे में बताया।
ऑफलाइन सत्र में राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU), गांधीनगर (गुजरात) से प्रशिक्षित जिले की मास्टर ट्रेनर्स— सुश्री श्रद्वा राजपूत, उपनिरीक्षक, सूश्री मोनिका सिंह, उपनिरीक्षक, सुश्री रेखा मुनिया सहायक उपनिरीीक्षक, श्रीमती कमलेश वर्मा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना नर्मदापुरम शहरी), सुश्री मीना परेवा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना नर्मदापुरम शहरी) एवं सुश्री पूजा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना इटारसी)—द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा अपने अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम के दौरान परामर्श मार्गदर्शिका के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि “बच्चे को सज़ा की नहीं, सहारे की ज़रूरत है; कलंक बच्चे पर नहीं, अपराधी पर लगना चाहिए।” साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु चाइल्डलाइन (1098), एवं पुलिस आपातकालीन सेवा (112) की उपयोगिता पर जोर दिया गया।

