
नर्मदापुरम / बानापुरा / 25 नवंबर 2026 को जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, बानापुरा में आचार्य अमरीश गोस्वामी के मार्गदर्शन में ध्यान एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कराया गया तथा 60 मिनट तक बिना पलकें झपकाए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करने की विधि समझाई गई। साथ ही ‘ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः’ मंत्र का उच्चारण कराया गया।
आचार्य गोस्वामी जी ने बताया कि ध्यान और बुरी आदतें एक साथ नहीं चल सकतीं। नियमित ध्यान से व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा बुरी आदतें स्वतः दूर होने लगती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन ध्यान करने और अनुशासन एवं सद्चरित्र के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पणिकर ने आचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

