
नर्मदापुरम / इटारसी / पथरोटा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमानी में मंगलवार को लगभग शाम 6 बजे आगजनी की घटना हुई।
पीड़ित विनोद यादव ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई। जब घर पहुंचे तब तक घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। परिवार बहुत गरीब है, जो मजदूरी करके घर चलाता है।
आग में कपड़े, गेहूं, चावल, तेल, फ्रिज, आटा, नमक, मिर्च पाउडर एवं दस्तावेज जैसी अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार के घर का निरीक्षण कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके।

