
नर्मदापुरम / इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हितचिंतक अभियान जिला नर्मदापुरम के सभी प्रखंडों में वृहद स्तर पर घर घर पहुंच कर चलाया जा रहा है, उसके अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के शुभ अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर व विभाग मंत्री गिरजाशंकर राजपूत के साथ बांद्रा बांध तवा नर्मदा नदी संगम के स्थान पर हितचिंतक अभियान चलाया गया। इसके अलावा ग्राम बीकौर प्रखंड, माखन नगर, ग्राम पांजरा प्रखंड एवं इटारसी नगर में हितचिंतक सदस्य बनाए गए।
उक्त अभियान में मुख्य रूप से जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला संयोजक प्रदीप दायमा, धीरज चौकसे, अर्जुन सिंह, सिद्धार्थ मालवीय, बलदेव सिंह, रितेश बडगूजर, नवीन शर्मा, प्रीतम सिंह, प्रशांत वर्मा, आशीष चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर ने अधिक से अधिक हितचिंतक बनाने का आह्वान किया। उक्त अभियान 22 नवम्बर से प्रारंभ होकर 06 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत 15 वर्ष से ऊपर वाले बंधु/भग्नि को सदस्य बनाया जाएगा।
विभाग मंत्री गिरजा शंकर राजपूत ने कहा कि हितचितक अभियान प्रत्येक 3 वर्ष में एक बार चलाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रत्येक सनातनी हिंदू को विश्व हिंदू परिषद संगठन से जोड़ने का प्रयास है। इस बार अभियान नए स्वरुप और नई ऊर्जा के साथ चलाया जा रहा है।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि इस बार अभियान पूर्णतः डिजिटल रूप में रहेगा। हितचिंतकों का पंजीयन, शुल्क जमा करने और रसीद जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

