
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलाए जा रहे हितचिंतक अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, विभाग मंत्री गिरिजाशंकर राजपूत एवं हरदा जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख बलवंत सिंह जादौन के सिवनी मालवा प्रवास पर आगमन हुआ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के किराना बाजार में प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर संपर्क किया। इसी क्रम में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच के नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भी संपर्क कर नए एडमिन एवं नए हितचिंतक बनाए गए।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर संयोजक भूरू बग्गन, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी, नगर सह संयोजक निक्की राठौर, नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी, नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बाजार में संपर्क कर अभियान को गति प्रदान की।

