

नर्मदापुरम / इटारसी / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 24 नवंबर दिन मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा पर तिलक सिंदूर धाम में 8 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई।
समाजसेवी आर. वी. चौधरी ने बताया कि यह 11वां वर्ष है। धीरे-धीरे यह कार्यक्रम भगवान की कृपा से भव्य आयोजन का रूप लेता जा रहा है। आज सभी कार्यकर्ताओं ने पहले तिलक सिंदूर मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया, मंदिर की सजावट की, फिर हंस गंगा कुंड की पूजा अर्चना की और चुनरी भेंट की।
जिस स्थान पर शिवालय एवं पवित्र नदियां हैं, वहां एकत्रित होकर देव दिवाली मनाते हैं। हम क्षेत्रवासी सौभाग्यशाली हैं कि तिलक सिंदूर में शिवालय एवं मां हंसगंगा मौजूद हैं। अतः हम सभी क्षेत्रवासी तिलक सिंदूर में एकत्रित होकर देवताओं की आराधना कर पुण्य मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं।
इस वर्ष वर्तमान एवं आने वाला समय किसानों के लिए अत्यधिक कष्टदायक है। किसानों पर आई प्राकृतिक आपदा से निजात पाने के लिए इस शुभ मौके पर मां हंस गंगा की विशेष आरती, पूजन, चुनरी चढ़ाने का कार्यक्रम हुआ तथा बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा एवं जलाभिषेक भी किया गया। किसानों एवं क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की गई।
आयोजित कार्यक्रम हरियाणा हिसार से पधारे पूज्य डॉ. मिथिलेश शर्मा एवं संत लालबाबा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में पधारे श्रद्धालुगणों ने इच्छानुसार तेल, दीपक, बत्ती, पूजन सामग्री में दानदाता के रूप में योगदान दिया। यह कार्यक्रम जन सहयोग से होता है।
तवानगर एवं अन्य भजन मंडलों ने भी प्रस्तुति दी। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग मंदिर प्रांगण की सजावट की गई। विशेष सहयोग भंडारी प्रसाद, रामजीवन गालर पंडा द्वारा किया गया।
निवेदक एवं आयोजक —–
तिलक सिंदूर विकास समिति, बम बम समाज कल्याण समिति, तिलक सिंदूर पंचायत समिति डोबी तालपुरा एवं सभी आसपास क्षेत्रवासियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

