
नर्मदापुरम / भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा और पार्क के आसपास साफ सफाई कराई गई।
स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर नगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बाबा साहेब आंबेडकर पार्क एवं प्रतिमा के आसपास विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई एवं कचरा निकाला गया। साथ ही नागरिकों को समझाइश दी गई कि सड़क पर किसी भी प्रकार कचरा न फैंकें। नपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

