
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव के नेतृत्व में नगर में चहुंओर विकास कार्य अनवरत गति से चल रहे हैं। जो नाले कभी बाढ़ का कारण बनते थे आज उनका व्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे जल भराव की समस्या का समाधान हो रहा है। वार्ड क्रमांक 17 में बन रहे नाले का आज नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री रीना गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित थे। इस नाले के निर्माण से स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली है तथा नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया।

