
नर्मदापुरम / संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन त्रिलोकशक्ति धाम मंदिर प्रांगण, नारायण नगर में 26 नवंबर से 02 दिसंबर तक किया जा रहा है। कथा व्यास पं. तरूण तिवारी अपने मुखारबिंद से भगवान की महिमा का वर्णन करेंगे। 26 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 2 दिसंबर को दोपहर 1 से 5 बजे पूणार्हुति एवं भंडारे के साथ समापन होगा। अमित राजपूत ने बताया कि कथा का आयोजन स्वर्गीय श्री मलखानसिंह भदौरिया और स्वर्गीय श्री मोहनसिंह भदौरिया की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। श्री राजपूत ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

