
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री अनिल परते ट्रॉफी अंडर-18 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर प्रारंभ हुआ। जिसमें पहला मुकाबला मेजबान नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेला जा रहा है नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि दो दिवसीय मैच में हरदा डिस्ट्रिक्ट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन हरदा की टीम महज 83 रनों पर आल आउट हो गई। हरदा की ओर से मोहित साक्कले ने सर्वाधिक 32 रन बनाए वहीं नर्मदापुरम की ओर से प्रियव्रत पटेल ने 4 विकेट, समीर ठाकुर 3, युवराज मेहर, अथर्व पटेल और कृष्ण पटवा को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ। जवाब में नर्मदापुरम ने बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गवांकर 254 रन बना लिए हैं। जिसमें आरफ कुरैशी का शतक 133 रन और अथर्व पटेल के 67 रनों की पारी शामिल है। हरदा के गेंदबाज हर्ष रघुवंशी ने 2 विकेट और ऋषभ राठौड़ ने 1 विकेट एवं 1 विकेट रन आउट के रूप में प्राप्त किया है।
मैच में अंपायर आदित्य राजपूत, उत्तम रघुवंशी एवं स्कोरर कुणाल पटेल रहे। मैच के दौरान, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिलथरिया, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन राजपूत, सुनील कोलोसिया सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

