
सोहागपुर / राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया है। सोहागपुर बीएमओ डॉक्टर रेखा सिंह गौर ने बताया कि सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, मंडल प्रतिनिधि विजय छाबड़िया, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी तथा पार्षद आशीष विश्वकर्मा की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बीएमओ डॉक्टर गौर तथा बीईई संजय खैरवार ने बताया कि सोहागपुर ब्लॉक में 203 पोलियो बूथ बनाए गए । जिनके माध्यम से पांच वर्ष तक की आयु के 19000 उन्नीस हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम दिवस निर्धारित लक्ष्य से 90% बच्चों ने बूथ पर पहुंच कर पोलियो की दवाई पी । पोलियो कार्यक्रम 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें 22 तारीख को बूथ स्तर पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी तथा दूसरे एवं तीसरे दिन शेष रह गए पोलियों की दवा पीने से छूट गए बच्चों के घर घर पहुंच कर यह दवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा पिलाई जाएगी। जिससे कोई भी बच्चा इस दवाई से अछूता न रहे।
पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया था जिसमें सुमित पांडे वन परिक्षेत्र अधिकारी सामान्य सोहागपुर को सेक्टर हरचंद सेक्टर, बीआरसी राकेश रघुवंशी को सेक्टर कामती, अजय सिंह अनुविभागीय अधिकारी पीबीसी को सोहागपुर बीईओ राकेश कुमार उईके को करणपुर, प्रतिभा सिंह प्रभारी कार्यपालन यंत्री तवा को भिलाडिया, सुनीता वर्मा सहायक यंत्री जनपद पंचायत सोहागपुर को ग्राम गुर्जरखेड़ी एवं डॉक्टर संजीव मालवीय चिकित्सा अधिकारी को सोहागपुर सेक्टर की मानीटरिंग निर्धारित की गई थी जो बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की स्थिति देखने की जिम्मेदारी सौंप गई थी।

