सोहागपुर / प्रदीप दिवोलिया / दिनांक 22.11.2026 को फरियादी सुनित पिता राजेश पालीवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम रिछेडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21/11/2026 के शाम 04/30 बजे वह शोभापुर से उसके गांव रिछेडा ट्रेक्टर से जा रहा था जैसे ही वह रेल्वे फाटक ग्राम निवारी के पास पहुंचा तभी पीछे से ग्राम भट्टी के अरुण पुर्विया, रितिक उर्फ रितेश पुर्विया, निशांत पुर्विया मोटर साइकिल से आये और ट्रेक्टर के सामने मोटर साइकिल अड़ाकर फरियादी का रास्ता रोक लिया। फरियादी को गंदी गंदी गालियां देकर फरियादी से अड़ीबाजी कर रुपये मांगने लगे, फरियादी द्वारा रुपये नहीं देने पर हाथ थप्पड एवं कुल्हाड़ी से मारपीट कर ट्रेक्टर में तोड़ फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने की दी। आवेदक द्वारा बताए कथन करने पर अपराध क्रमांक 738/2026 धारा 126 (2), 119(1), 324(2), 296 (बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
मामला अड़ीबाजी का होकर आरोपी आदतन होने से पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा एसडीओपी सोहागपुर अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोहागपुर गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व पुलिस टीम गठित की जाकर मामले के फरार आरोपियों की तलाश कर आरोपी अरुण पिता प्रभुदयाल पुर्विया, रितिक उर्फ रितेश पिता विनय कुमार पुर्विया, निशांत उर्फ निरंजन उर्फ भय्यु पिता सुनील ठाकुर तीनों निवासी भट्टी को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं कुल्हाडी जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, एसआई विवेक यादव, एस आई राहुल पटेल, एएसआई हरपाल सिंह चौहान, एएसआई गणेश राय, प्रधान आरक्षक साजिद अली, भूपेश मिश्रा, आरक्षक राममोहन रजक, अंकुश कौरव, मनोहर दायमा, सुनील ओझा, अजमेर सिंह परिहार, अफसर खान, संतोष टेकाम, अभिषेक गोलिया, राजेन्द्र तोमर, अजय चौधरी सायबर आरक्षक दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

