
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के अयोध्यावासी वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था मध्य प्रांतीय श्री अयोध्यावासी वैश्य सभा के कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय कालिका नगर स्थित श्रीमति सुषमा गुप्ता के निवास अयोध्या निवास में सम्पन्न हुईं। बैठक का शुभारंभ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता माखन नगर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आराध्य भगवान श्री रामचंद्र जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर प्रारम्भ कर की गई।
बैठक में सभा के मंत्री राजकुमार गुप्ता द्वारा प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया गया, तदपश्चात कोषाध्यक्ष बलराम गुप्ता द्वारा 2025 में सागर में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं 2026 में जबलपुर में सम्पन्न परिचय सम्मेलन के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में पूर्व की में नई कार्यकारिणी गठित होने के साथ भंग हो गई थी, उसका पुनर्गठन किया गया। जिसमें डॉ. बी पी गुप्ता करेली को अध्यक्ष, अशोक गुप्ता अम्बर को सचिव एवं 9 सदस्यों हेतु शरद गुप्ता भोपाल, हरिदास गुप्ता भोपाल, प्रकाश गुप्ता नर्मदापुरम, दुर्गा प्रसाद गुप्ता पुणे, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता माखन नगर, प्रो. एस के गुप्ता बिलासपुर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता कटनी, एड. गजेंद गुप्ता सागर एवं दीप चंद गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से सहमति व्यक्त कि आगामी एक कार्यक्रम नागपुर में होने हेतु, नागपुर में बैठक लेकर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया जाए। कार्यक्रम अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बी पी गुप्ता द्वारा बैठक के आयोजन के लिए श्रीमति सुषमा गुप्ता एवं उनके पति श्री राकेश गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया । बैठक में म. प्र. सभा अध्यक्ष बी बी गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, बलराम गुप्ता, डॉ. बी पी गुप्ता, अशोक अम्बर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शरद गुप्ता, हरिदास गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता राजू, विनोद गुप्ता, एड. गजेंद गुप्ता, नरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंशुमान गुप्ता नवयुवक संघ अध्यक्ष राज कुमार महिला मंडल अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, संतोषी गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूनम गुप्ता, काजल गुप्ता, अवनी गुप्ता, मोनिका गुप्ता,
अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपेश गुप्ता, उत्तम चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे ।

