
नर्मदापुरम / बैकुंठ चतुर्दशी एवं स्थापना दिवस के अवसर पर कलचुरी कलार समाज नर्मदापुरम द्वारा भगवान् सहस्त्रबाहु मंदिर घानाबड़ में भगवान को छप्पन भोग लगाया एवं हवन पूजन किया गया। सामाजिक जनो द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान को छप्पन भोग लगाए साथ ही समाज कि समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना कि गई। इस दौरान डा. श्रवण मालवीय, जगदीश मालवीय, हंस राय, प्रकाश चौकसे, महेश चौकसे, अतुल चौकसे, कृष्ण कुमार मालवीय, नरेश मालवीय, मणिशंकर राय, महेश मालवीय, सुधीश मालवीय, नितेश मालवीय सहित अनेक सामाजिक लोग मौजूद रहे।

