
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद हितचिंतक अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम सिवनी मालवा के महुआढाणा विजयासेन धाम पर माता विजयासैन माता हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व हिंदू परिषद हितचिंतक अभियान का शुभारंभ किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल जिला सह संयोजक सतीश बकोरिया ने बताया कि हिंदू समाज के स्वाभिमान की रक्षा करने विहिप संकल्पित हे 22 नवंबर से चलने वाले अभियान का शुभारंभ महुआ ढाणा मंदिर कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के द्वारा माता विजया सेन माता एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर पत्रक भेंटकर हितचिंतक अभियान का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में विहिप प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता का व्यक्तिगत संपर्क आत्मीय संवाद और हमारा समर्पण इस अभियान को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाएगा राठौर ने कहा कि हम सब मिलकर हिंदू समाज के हित समरसता और राष्ट के हित के लिए अधिक से अधिक हित चिंतक बनाए हर हिंदू परिवार हित चिंतक परिवार बनाए 1964 से ही निरंतर हिंदू समाज की साधना में लीन विहिप हमारे स्वाभिमान हितार्थ निरंतर कर्मक्षेत्र में लगा हुआ है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का भव्य मंदिर मान बिंदुओं की रक्षा अनेकों उदाहरण समाज के सामने हे आप सभी हितचिंतक अभियान बढ़चढकर सहयोग कर हितचिंतक बने ।
विश्व हिंदू परिषद हितचिंतक अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला सह संयोजक सतीश बकोरिया, ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष कम्मू गौर, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले, संजू जल्खरे, कल्लू पटवा, प्रमोद परते, अनिल पाल, कान्हा जल्खरे, गोलू मालवीय, तरुण गौर, सतीश जल्खरे, तरुण सुनानिया, संजना बाथब, सोनू बाथब, भूमि राठौर के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मातृशक्ति उपस्थित रही।

