
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में प्रदेशव्यापी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित गोटियापुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर पोलियो दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों को पार्षद डॉ. किरण राठौर ने आंगनबाड़ी सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाई।
इस अवसर पर बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए सभी अभिभावकों को जागरूक करते हुए पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के प्रति प्रेरित किया।
पार्षद डॉ. किरण राठौर ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर अपने बच्चों को स्वस्थ रखें और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें।

