
नर्मदापुरम / पिपरिया / प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत लाभान्वितों बच्चों के सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया पश्चात शासकीय नवीन माध्यमिक शाला जमारा में सरपंच जीवन सिंह पटेल की उपस्थिति में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सेमरी किशोर में अरविंद पुरविया की अध्यक्षता में नवीन उत्तर माध्यमिक विद्यालय खापरखेड़ा में श्रीमती फूला बाई की अध्यक्षता में जनता मंच की बैठक की आयोजन शाला परिसर में किया गया। जनता मंच की बैठक में विलेज रिसोर्स पर्सन ब्रजेश मेहरा, सुश्री नसरीन वानो श्रीमती सविता मालवीय एवं गीता मेहरा द्वारा शालाओं में किए गए सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया से बैठक में उपस्थित ग्रामीण जनों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत लाभान्वितों बच्चों के त्रि-स्तरीय सत्यापन कार्य जिसमें किताबें-यूनिफॉर्म -समय पर मिली या नहीं,पढ़ाई -शिक्षक समय पर नियमित स्कूल आते हैं कि नहीं, सुविधाएं -भवन शौचालय एवं सुरक्षा के इंतजाम कैसे हैं स्कूल को बजट-कितना मिला कहा खर्च शिकायतें-बच्चों अभिभावकों की समस्याएं दूर हुई कि नही तथा शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अनुसार प्रति दिवस मीनू अनुसार भोजन प्रदान किया जा रहा है कि नहीं समूह को प्रतिमाह मानदेय राशि का भुगतान किया जा रहा है कि नहीं तथा मध्यान्ह भोजन कहां तैयार होता है जैसे बिन्दुओ से अवगत कराया।
ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वारा बैठक में बताया गया कि उनके द्वारा विद्यालय में प्रथम दिवस शालाओं में उपस्थित रहकर क्रियान्वयन एजेंसी स्व-सहायता समूह रसोईया एवं संस्थाओं के शिक्षकों से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जिसका सत्यापन शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं मध्यान्ह भोजन प्रदान करने वाले स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव तथा रसोइयों से वन-टू-वन चर्चा कर प्राप्त जानकारी से अवगत कराया।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जमारा की शाला में बने किचन शेड में बरसात के दौरान छत से पानी रिसाव की प्रमुख समस्या तथा शाला में बाउंड्री वॉल निर्माण की ऊंचाई की समास्या निकल कर सामने आई सेमरी किशोर में समूह को खाद्यान्न पूरी मात्रा में सोसायटी संचालक द्वारा नहीं दिए जाने तथा रसोइयों को मानदेय राशि विलंब से प्राप्त होने की बात सामने आई।जनता मंच की बैठक में विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे सरपंच जीवन सिंह पटेल जमारा, ग्राम रोजगार सहायक राम कुमार ठाकुर, प्रधान अध्यापक महेश कुमार पटेल, दामोदर साहू महेश कुमार ग्रेवाल, श्रीमती कमलेश सिंह पीटीए अध्यक्ष श्रीमती शीला बाई, सोनम बाई, कमला बाई, कमला यादव, भारती राजपूत तथा छात्र-छात्राओं के पालक नारायण सिंह, कमलेश सराठे, बलिराम दुर्गेश सिंह, विनय सिंह, श्रीमती कीर्ति बाई, रश्मि बाई, सीमा बाई, भागवती बाई, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीण जन बैठक में उपस्थित थे। सभी के प्रति आभार शाला प्रधान पाठक द्वारा किया गया।

