
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी स्टाफ ने इटारसी में सघन गश्त एवं दबिश कार्रवाई की।
आबकारी विभाग द्वारा वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत 3 प्रकरण कायम किए गए। इसमें 450 किलो महुआ लाहन और 19 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पड़रिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य आरक्षक मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया और आरक्षक सारिका का योगदान रहा।
वहीं वृत्त इटारसी शहर के अंतर्गत सूरजगंज, नाला मोहल्ला, बालाजी मंदिर मेहरगांव, ग्वालबाबा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 5 प्रकरण कायम किए गए। इसमें लगभग 180 किलो लाहन और 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये आंकी गई। यह कार्रवाई प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार के नेतृत्व में की गई, जिसमें आरक्षक विकास लोखंडे, धर्मेंद्र बारंगे और महिला आरक्षक भावना यादव का योगदान रहा।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।

