
नर्मदापुरम / श्री गीता जयंती महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 19 नवंबर 2026 को समिति के अध्यक्ष पं. गिरिजा शंकर शर्मा के निज निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में आगामी श्री गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव की विभिन्न तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं से संबंधित दायित्व समिति के सदस्यों को सौंपे गए।
समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय श्री गीता जयंती महोत्सव का आयोजन दिनांक 18 से 20 दिसंबर 2026 तक स्थानीय तिलक भवन सत्संग चौक सेठानी घाट नर्मदापुरम में किया जाएगा।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ज्ञान सत्र में श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रवचन हेतु मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी श्री ध्रुव चैतन्य जी परमाध्यक्ष सुबिधानंद फाउंडेशन ऋषिकेश का सान्निध्य प्राप्त होगा। प्रतिदिन सायंकाल 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रवचन होंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पं. गिरजा शंकर शर्मा, समिति सदस्य पं. भवानी शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश फौजदार, डॉ. वैभव शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सचिव रविशंकर मिश्रा, डॉ, संजय गार्गव, प्रशांत दुबे, बाला राय, अशोक दुबे, अनुपम दुबे एडवोकेट, मयंक दीवान, नमन तिवारी, राम परसाई, राम सेवक शर्मा, निर्मल शर्मा, अनिल सक्सेना, सत्य मादलिया, राजेश पटेरिया सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

