
नर्मदापुरम / शुक्रवार को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्यों नें दीपावली एवं देव उठनी एकादशी को मिलन समारोह आयोजित किया, सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ प्रेषित की। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि निश्चित ही हमारे धार्मिक आयोजन करने से हमारे देश की विरासत को नई पहचान मिलती है। संस्था के परम संरक्षक डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर ने कहा कि देव उठनी एकादशी का बहुत महत्व है। आज के दिन मॉं तुलसी जी का विवाह हुआ था, जिससे आज से सभी शुभ कार्यों को कर सकते हैं। संरक्षण सफलता तिबारी ने कहा हम सबको बधाई प्रेषित करते है कि हमारी संस्था हमेशा ही सभी धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देती रही है। मिलन समारोह में डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर, सफलता तिबारी, नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, एन सी जैन, मनीष गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, जयंती जैन, भारती शर्मा, सुषमा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, वंदना शर्मा, उषा गुप्ता, आशा बाजपेयी, रानी अरोरा एवं सिमरन अरोरा उपस्थित थी, सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए एवं साथ में पूजन भी की।

