

नर्मदापुरम / विकासखंड सिवनी मालवा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मांगलिक भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक प्रेमशंकर वर्मा सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री वर्मा ने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी में परिवारों को सहयोग प्रदान करती है। यह योजना सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती है।
विधायक श्री वर्मा ने सभी नवदंपतियों के सुखमय दांपत्य जीवन, उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्ध परिवार की कामना की।

