
नर्मदापुरम / पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने भोपाल में आयोजित एक भव्य विवाह आशीर्वाद समारोह में शिरकत कर नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने बताया कि वे बंसल ग्रुप के अनिल बंसल की सुपुत्री के विवाह आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपत्ति बिटिया चारवी और मृदुल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कामना की कि नवदंपत्ति का दाम्पत्य जीवन सदैव सुखमय व आनंदमय बना रहे। इसके साथ ही उन्होंने इस मांगलिक अवसर पर पूरे बंसल ग्रुप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

