
नर्मदापुरम / सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की भरमार है। भारी मात्रा में पर्यटक मढ़ई सहित परसापानी, जमानी विनेका सहित अन्य स्थानों पर वन्य जीव को कमरे में कैद कर रहे हैं । टाइगर सहित अन्य जीवों को करीब से देखने का उन्हें मौका मिल रहा है । वहीं वह पारंपरिक भोजन का भी लुत्फ उठा रहे हैं। एसटीआर के गेट खोलने के बाद से ही पर्यटकों की भीड़ यहां बढ़ रही है। जिप्सी से सफारी कर रहे हैं। भारी मात्रा में सैलानियों पहुंच रहे हैं । पर्यटकों के पास कभी बाघ, कभी भालू कभी वायसन , सांभर, चीतल और नीलगाय आ जाते हैं और पर्यटक इन्हें देखकर रोमांचित हो जाते हैं । इसके साथ ही पर्यटक होमस्टेट में ठहर कर यहां पर देसी और पारंपरिक भोजन का आनंद ले रहे हैं । मढ़ई के कोर क्षेत्र के साथ-साथ बफर जोन में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। जमानी देव सहित अन्य जगह पर्यटक दाल बाटी भरता सहित अन्य पारंपरिक भोजन का आनंद भी ले रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि यहां पर जिप्सियां बुक चल रही है और प्रदेश सहित आसपास के राज्यों राज्यों से भी पर्यटक भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं।
हाल ही में दिखा टाइगर और भालू…..
गौरतलब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हाल ही में एक भालू टाइगर के साथ दिखा था और पर्यटक बिल्कुल पास से थे, टाइगर के पास भालू बैठा हुआ था। इस नजारे को भी पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया था।

