


नर्मदापुरम / समेरिटन्स विद्यालय संदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी मिडिल कक्षाओं की खेल स्पर्धाओं का आरंभ शुक्रवार से हुआ। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, मैनेजर श्रीमती शिखा खम्परिया और प्रभारी श्रीमती अंशु गौर सहित अन्य अतिथियों ने हनुमानजी की पूजा अर्चना, दीप प्रज्जवलन, ध्वज फहराकर, मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
इसके बाद विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों सचिन खम्परिया, विनोद साहू, श्रेयश पांडे, वैशाली तिवारी, सुमिला यादव और कमलेश संतोरे ने खेल मशाल को लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया और मशाल को स्थापित किया।
डॉ. शर्मा ने ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद बच्चों की खेल स्पर्धाएं आरम्भ हुई जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान आरके रघुवंशी, विक्रांत खम्परिया, संजय सेलट, स्वाति खम्परिया, निधि शुक्ला, लीना देवास्कर, प्रदीप यादव, अमित माहेश्वरी, विजय श्रीवास्तव, भाग्यश्री दुबे आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन रोशनी सराठे ने किया।

