
नर्मदापुरम / स्थानीय कृषि उपज मंडी इटारसी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देवउठनी ग्यारस पर हम्माल संघ द्वारा अवकाश रखने हेतु एक ज्ञापन एसडीएम नीलेश शर्मा एवं मंडी सचिव प्रशांत पांडे को दिया है। जिसके बाद एसडीएम ने मंडी में समस्त व्यापारियों मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक में निर्णय लिया कि 20 नवंबर देवउठनी ग्यारस दिन शुकवार को कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा। इस संबंध में एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि देवउठनी ग्यारस पर कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा। सभी किसानों भाइयों से अनुरोध है कि वहां अपनी उपज को 21 नबंवर दिन शनिवार को कृषि उपज मंडी में लेकर आये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कृष्णकांत उइके, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल के साथ ही व्यापारी एवं हम्माल संघ के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

