

नर्मदापुरम / इटारसी / पीपलढ़ाना स्थित श्री श्याम मंदिर खाटू धाम में 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में बाबा का भव्य फूल-श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें विशेष रूप से मावा केक का भोग अर्पित किया जाएगा। उत्सव के तहत भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही बाबा को छप्पन भोग लगाकर इत्र वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में शाम 4:00 बजे से भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन होगा, जिसके पश्चात शाम 5:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण प्रारंभ किया जाएगा। मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

