
नर्मदापुरम / हाका दल द्वारा कार्रवाई करते हुए नगर सीमा में आवारा घूम रहे सांडों को नगर सीमा से बाहर किया गया है। आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर में आवारा घूम रहे 23 सांडों को नगर की सीमा से बाहर किया गया है। साथ ही अन्य पशु पालकों को जो अपने पशुओं को सड़क पर आवारा छोड़ देते हैं उन्हें समझाइश भी दी गई।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के नागरिकों, पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे अपने पशुओं को घर में ही बांधकर रखें। सड़क पर आवारा छोड़ देने से दुर्घटना का कारण बनते हैं।

