
नर्मदापुरम / मंगलवार को भारतीय जैन संगठन नर्मदापुरम की शाखा की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जैन संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम चर्चा का विषय रहा कि जैन संगठन की ओर से बच्चों के भविष्य के लिये कैरियर काउन्सलिंग के लिये सेमीनार आयोजित करना है। ताकि स्कूल ओर कॉलेज के बच्चे यह निर्णय कर सकें की हमें आगे चलकर क्या बनना है। अपने भविष्य का विकास करने में सक्षम रहै बहुत ही जल्द स्कूल एंव कॉलेज में कैरियर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संरक्षक डॉं. राजेन्द्र जैन, एन सी जैन, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, अध्यक्ष डॉं. प्रदीप जैन, सचिव शाह अरुण जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, पवन जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन, आर एल जैन, प्रदीप सिंधई जैन, रीतेश जैन, नरेन्द्र गोयल, रत्नेश जैन, अपूर्व जैन, उपाध्यक्ष अनीता आर एल जैन, जयंती जैन, रीना रत्नेश जैन, अनीता अरुण जैन, उषा गुप्ता, रीना जैन, मोनिषा जैन, ज्योति जैन, श्वेता जैन, राशि जैन, रेखा गोयल, सरोज जैन, कंचन जैन आदि उपस्थित थी, सभी ने मिलकर सहमति प्रदान की।

