



नर्मदापुरम / श्री हैहय छत्रिय कल्चुरी (कलार) समाज के कुल आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जयंती समारोह-2026 कार्तिक शुक्ल भानु सप्तमी (16-नवंबर) इटारसी समाज द्वारा बड़े ही भव्य रूप से धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभा यात्रा के पश्चात मंचासीन कार्यक्रम एवं भंडारा हुआ संपन्न। श्री हैहय छत्रिय कल्चुरी ( कलार ) समाज के कुल आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जयंती समारोह-2026 प्रकाटोत्स्व पर्व कार्तिक शुक्ल भानु सप्तमी (16-नवंबर) इटारसी-समाज परिवार द्वारा बड़े ही भव्य रूप से धूमधाम से मनाया गया, दोपहर 02 बजे कलचुरी (कलार) समाज भवन, न्यू गरीबी लाइन, भगवान सहस्त्रबाहु मार्ग, वार्ड-11 से भगवान की भव्य चल शोभा यात्रा निकली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो, 11वीं लाईन, सराफा मार्केट, नीम बाड़ा, मुख्य बाजार स्थित जयस्तम्भ चौक, श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर, 13वीं लाईन से होते हुए कलचुरी समाज भवन पहुंच समाप्त हुई। इस चल शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र घोड़ा बग्गी-रथ पर सवार भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की प्रतिमा रही।जोकि भव्य रूप से पुष्पमाल द्वारा सजाई गई थी, लाइटों से सुसज्जित थी, इस शोभा यात्रा का जगह-जगह पर सामाजिक जनों ने भव्य रूप से पुष्प वर्षा कर, भगवान का पूजन-अर्चन कर, फल, मिष्ठान, कोल्डड्रिंक्स, आइसक्रीम आदि वितरित कीगईं। इस भव्य शोभा यात्रा के कलचुरी समाज भवन पर समापन के पश्चात भव्य मंचासीन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सर्वप्रथम अतिथियों व सामाजिक जनों द्वारा मिलकर भगवान की विधिवत पूजन-आरती की गई। दीप प्रज्ज्वलन हुआ, तत्पश्चात इस मंचासीन कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान, सामाजिक खेल व विशेष प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक दानदाताओं का सम्मान प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शील्ड प्रदान कर पुष्प माल पहनाकर किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वयोवृद्ध पुरुष व महिलाओं का युवा मंडल, महिला मंडल द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं इटारसी-नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र-137 के विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, जनपद अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं कुशल प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती राजो मालवीय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, जनपद अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रदेश प्रवक्ता-श्रीमती राजो मालवीय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जायसवाल, समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक), वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमैन) श्रीमती रेखा मालवीय नें अपने उद्बोधन में कहा कि-कलचुरी समाज एक संपन्न समाज है, सामाजिक जन, युवा वर्ग राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों, राष्ट्र के विकास एवं उन्नति-प्रगति में प्रमुख रूप से निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, समाज को जब भी हमारी जरूरत होगी हम समाज के लिए सदैव समर्पित रहेंगे, समाज के विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष-श्री अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक-वागेश्वरी स्कूल वाले ), वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक रामकिशन मालवीय, उपाध्यक्ष व जयंती समारोह संयोजक कैलाश मालवीय, विधि सलाहकार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक व अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय (आलसी), सचिव पत्रकार विनीत चौकसे, कोषाध्यक्ष अजय चौकसे, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाया मालवीय, विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष निलेश मालोनिया, युवा मंडल अध्यक्ष प्रतीक मालवीय, युवा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष-श्री मयूर मालवीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाज के वर्ष भर के लेखा-जोखा का ब्यौरा समाज के कोषाध्यक्ष-श्री अजय चौकसे नें सामाजिक जनों के मध्य व्यक्त किया।
साथ ही इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मालवीय, संरक्षक उमेश चौकसे, उपाध्यक्ष व पत्रकार राकेश राय, उपाध्यक्ष अशोक मालवीय (रानीपुर), जयंती समारोह प्रभारी राजेश जायसवाल (रसराज), वैभव मालोनिया, सह-कोषाध्यक्ष बृजेश शिवनारायण मालवीय, संगठन मंत्री संदेश मालोनिया, अनुराग चौकसे, सुनील मालवीय, प्रचार मंत्री अभिनय चौकसे, राजेश चौकसे, खेल प्रकोष्ठ प्रभारी अमित जायसवाल, प्रवक्ता- अश्वनी मालवीय, वरिष्ठ सदस्य एन.आर मालवीय, बालबिहारी मालवीय, हरीश मालवीय (आचार्य), गजानन मालवीय, सर्वेश शिवहरे, रजनीश चौकसे, रवि मालवीय, विशाल राय, नरेंद्र कुमार मालवीय (बसंत), मीडिया प्रभारी व जयंती समारोह पंजीयन प्रभारी मयूर बालबिहारी मालवीय, उत्कर्ष मालवीय, हरिशंकर चीकू मालवीय, राजेश मालवीय, राजीव मालोनिया, गौरव मालवीय, अनिल मालवीय, विवेक मालवीय, भूपेंद्र चौकसे, संतोष मालवीय, रानू राय, पप्पू मालवीय, काव्य, भव्य मालवीय, शीर्ष चौकसे, गौरव चौकसे के साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक जन, महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आभार के पश्चात भगवान का भव्य भंडारा, भोजन-प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया, सभी सामाजिक जनों नें मिलकर भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक-वागेश्वरी स्कूल वाले), जयंती समारोह संयोजक कैलाश मालवीय, जयंती समारोह प्रभारी राजेश जायसवाल (रसराज), वैभव मालोनिया, महिला मंडल अध्यक्ष-श्रीमती छाया मालवीय, युवा मंडल अध्यक्ष प्रतीक मालवीय, युवा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मयूर मालवीय नें इस जयंती समारोह को भव्य व ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए समस्त सामाजिक जनों का आभार व्यक्त किया है।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रेश मालवीय ने किया एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष एवं जयंती समारोह संयोजक कैलाश मालवीय ने किया।

