
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत 16 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग ने जिलेभर के सभी वृत्तों में दबिश दी।
कार्रवाई में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत 14 प्रकरण कायम किए गए। इसमें 81 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा और 360 किलो लाहन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 51,200 रुपए आंकी गई है।
इसके अलावा मदिरा दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके तहत 13 विभागीय प्रकरण कायम किए गए।
कार्रवाई में जिले के सभी वृत्त प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

