नर्मदापुरम / एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन WEC केंद्र इटारसी के ग्राम सुखतवा में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारम्भ किया गया । इस कार्यक्रम में सर्वोत्तम दीप प्रजलित कर सरस्वती माता की पूजन किया, ओम का उच्चारण कर गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम शुरू किया है। रघुनन्दन गौतम जौनल हेंड के मार्गदर्शन पर ब्यूटी पार्लर सेंटर का शुभारंभ किया। जिसमें श्री गौतम ने एकल ग्रामोउतथान कार्य योजना के उद्देश्य विस्तार से बताया एवं माता बहनों को स्कील ब्यूटी पार्लर कोर्स सिखकर अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि मजबूत कर सकते है। साथ में नंदकिशोर सेंगर GRC इंचार्ज प्रमुख, अशोक साहू अध्यक्ष ने ग्रामीण वनवांचल क्षेत्र के महिलाओ को विकास के लिये ब्यूटी पार्लर कोर्स महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा और इसे स्वरोजगार मे मदद प्राप्त होगा। बैठक मे उपस्थित अंकित यादव ने सभी स्टूडेंट को ब्यूटी शियान सीखने के लिए प्रेरित किया, सेंटर ओपनिंग की शुभकामनायें दी। रामबिलास उइके, मोहित राठौर, सुशील कासदे कॉर्डिंनेटर, ब्यूटी शियान ट्रेनर इमामिका मालवीय, मीना धुर्वे सब सेंटर ट्रेनर छात्र एवं प्रशिक्षण लेने वाले महिलाओं न आकर कार्यक्रम को सम्पन्न बनाया।

