नर्मदापुरम / मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में कक्षा दसवीं की छात्रा प्रियल यादव जो की विद्यालय की एक मधुर गायिका हैं, उसे संगीत के अभ्यास के लिए उज्जैन में निवासरत और इटारसी में “न्यू कोठारी प्लाइवुड हार्डवेयर” प्रतिष्ठा के संचालक कपिल प्रेमचंदानी द्वारा एक म्यूजिक सिस्टम विद माइक अपनी तरफ से प्रदान किया गया, जिससे कि वह बालिका संगीत का अभ्यास कर सके। बालिका द्वारा मधुरता से राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शुक्ला द्वारा एवं आभार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती जी. डी. पंथी द्वारा किया गया।

